नई दिल्ली, फरवरी 3 -- पंजाब ने जीएसटी 2.0 की चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए जनवरी 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। वित्त, आबकारी एवं कर मंत्री हरपाल सिंह चीमा के अनुसार, राज्य में कुल जीएसटी वसूली 2452.66 करोड़ रुपये रही, जबकि शुद्ध जीएसटी में पिछले साल की तुलना में 15.7% की बढ़ोतरी दर्ज हुई। खास बात यह कि एसजीएसटी नकद वसूली में 14.4% की वृद्धि हुई, जो इस महीने पूरे भारत में सबसे अधिक है और राष्ट्रीय औसत (लगभग 6%) से कहीं ज्यादा है। चीमा ने कहा कि यह उपलब्धि इसलिए खास है क्योंकि जीएसटी 2.0 दर कटौती के कारण पंजाब को हर महीने लगभग 250 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है। इससे धागा, टेक्सटाइल, हॉजरी, फार्मास्यूटिकल्स, बीमा, टायर और सीमेंट जैसे प्रमुख क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। इन नुकसानों के बावजूद राज्य ने न केवल प्रभाव की भरपाई की, बल्कि ...