मुंगेर, फरवरी 25 -- मुंगेर, एक संवाददाता। शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं के लिए नगर निगम की आर्थिक रीढ़ माने जाने वाले टैक्स संग्रह की स्थिति मुंगेर में अभी भी संतोषजनक नहीं कही जा सकती। मुंगेर नगर निगम के अंतर्गत लगभग 28 हजार टैक्सदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से अब तक करीब 17 हजार लोगों ने ही अपना बकाया टैक्स जमा किया है। नगर निगम को इन टैक्सदाताओं से लगभग 5 करोड़ 3 लाख रुपये की वसूली हो चुकी है, लेकिन अभी भी लगभग 11 हजार टैक्सदाता ऐसे हैं जिन्होंने टैक्स नहीं चुकाया है। इसके कारण निगम पर कुल मिलाकर करीब 3 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। हालांकि राहत की बात यह है कि आगामी 31 मार्च तक बकाया टैक्स जमा करने पर नगर निगम द्वारा लगने वाले इंटरेस्ट में छूट दी जा रही है। यानी 31 मार्च तक टैक्स की राशि जमा करने पर किसी भी प्रकार का ब्याज नहीं लिया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.