आगरा, दिसम्बर 18 -- टैक्सी में सवार होकर आगरा से दिल्ली लौट रही महिला के लगेज से जेवरात भरा बैग रहस्यमयी ढ़ग से गायब हो गया। महिला को टैक्सी चालक पर शक है। परिजन ओमप्रकाश चलनी वाले निवासी भाग्य नगर कॉलोनी, बाईपास सिकंदरा की तहारीर पर सिकंदरा पुलिस ने चालक कपिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ओमप्रकाश चलनी वाले ने पुलिस को बताया 10 दिसंबर को भतीजे की शादी के बाद दिल्ली जाने के लिए एसएस ट्रेवल्स, शास्त्रीपुरम से टैक्सी बुक की गई थी। चालक कपिल था। घर से सामान लादते समय पीड़ित के छोटे भाई की पत्नी तारावती ने अपने आभूषणों से भरा बैग चेक किया और उसे बंद कर दिया, जिसे चालक ने देख लिया। रास्ते में चालक ने संदिग्ध गतिविधि करते हुए फोन पर किसी से बातचीत की और सुल्तानगंज की पुलिया पर एक व्यक्ति से अलग हटकर मिला। इसके बाद मथुरा बाईपास स्थित एक ढाबे ...