नोएडा, नवम्बर 30 -- नोएडा। शहर में अलग-अलग स्थानों पर टैक्सी समेत दो गाड़ियों में आग लग गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग को बुझाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर-95 राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के पास फर्नीचर मार्केट रोड पर शनिवार को एक कार में आग लगने की सूचना मिली। टीम को एक गाड़ी के साथ रवाना किया गया। मौके पर कार में आग लगी मिली। टीम ने करीब 15 मिनट में आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया। उधर, सेक्टर-22ए ब्लॉक में एक खड़ी टैक्सी में आग लगने के बाद तेज धमामा हुआ। लोगों ने खुद ही आग को बुझा दिया। सीसीटीवी चेक करने पर आग लगने से पहले कार के आसपास कुछ लोग दिखाई दिए। पुलिस का कहना है कि सेक्टर-22ए में सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट डिजायर माडल की दिल्ली नंबर की कैब में आग लग गई थी। बोनट के पास ही लगी आग को लोगों ने बुझा...