उरई, फरवरी 12 -- उरई। मुख्यमंत्री लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 के अंतर्गत ऑटोरिक्शा व टैक्सी चालकों को आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। एआरटीओ ने सभी रिक्शा चालकों से आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है। प्रदेश में संचालित सभी ऑटो व टैक्सी चालकों एवं उनके आश्रितों को इस योजना में शामिल किया गया है। दिसम्बर 2022 से पूर्व पंजीकृत उक्त श्रेणी के वाहन चालकों का विवरण पूर्ण करा लिया गया था। एआरटीओ प्रशासन सुरेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2023, 2024 एवं 2025 में जिन ऑटो रिक्शा एवं टैक्सी का पंजीयन हुआ है उनके वाहन चालक कार्यालय के कक्ष संख्या नौ से उक्त विवरण प्रदान करने से सम्बन्धित प्रारुप प्राप्त कर लें एवं अगले 10 दिन में वांछित सूचनाओं के साथ अपना प्रपत्र कक्ष संख्या नौ में जमा कर दें, जिससे आयुष्म...