चम्पावत, फरवरी 23 -- चम्पावत टैक्सी यूनियन की बैठक में टैक्सी वाहन फिटनेस की पुरानी व्यवस्था को बहाल किए जाने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई गई। यूनियन अध्यक्ष गोपाल सिंह भंडारी की अध्यक्षता और उपाध्यक्ष कमल सिंह बोहरा के संचालन में हुई बैठक में टैक्सी चालकों ने फिटनेस की नई व्यवस्था का विरोध करते हुए रोष प्रकट किया और पुरानी व्यवस्था लागू न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर चालकों की विभिन्न समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया। कलक्ट्रेट रोड स्थित टैक्सी स्टेंड में हुई बैठक में बताया गया कि जल्द ही यूनियन में दो संचालकों की तैनाती की जाएगी। यूनियन नेताओं ने यूनियन के सभी सदस्यों को नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, ओवरलोड और ओवर स्पीड वाहन नहीं चलाने की अपील की। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित बैठक में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.