अल्मोड़ा, फरवरी 4 -- रानीखेत। वाहनों की फिटनेस जांच पूर्व की भांति परिवहन कार्यालयों से ही जारी रहने पर टैक्सी वाहन चालक मालिकों में खुशी है। एटीएस केंद्र के विरोध में टैक्सी यूनियन महासंघ ने मोर्चा खोला था और मंगलवार की अपराह्न भाजपा से जुड़े चालकों और उनके परिवारों ने सदस्यता त्यागने का ऐलान किया था। शासन की तरफ से निर्णय वापस होने के बाद अब हड़ताल भी टल गई है। महासंघ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष शंकर ठाकुर ने कहा कि पहाड़ की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में यह व्यवस्था संभव नहीं था। फिटनेस के लिए पूर्ववर्ती व्यवस्था जारी रहने से वाहन स्वामियों को राहत मिलेगी। उन्होंने सरकार और परिवहन विभाग का आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...