सोनभद्र, जनवरी 28 -- अनपरा,संवाददाता। संपूर्ण भारत टैक्सी यूनियन कल्याण समिति नगर अनपरा के तत्वाधान में मंगलवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली। नगर अध्यक्ष श्रीरामजी गुप्ता की अगुवाई में निकाली तिरंगा यात्रा में सैकड़ों सदस्य अपने वाहनों पर तिरंगा फहराते व डी जे पर देशभक्ति के गीत बजाते हुए पूरे परिक्षेत्र में भ्रमण किये। शोभा यात्रा डिबुलगंज अनपरा से आरंभ हुई, काशीमोड़ होते हुए अनपरा कॉलोनी से अनपरा बाजार पहुंची उसके सिनेमा रोड, ओडी मोड़ होते हुए काशी मोड़ पे समाप्त हुई। कार्यक्रम में ओम प्रकाश तिवारी, विष्णू गुप्ता, संभूनाथ चौधरी, फूलचंद,गोविंद, आशीष जयसवाल, संजय विश्वकर्मा, आशिफ, अमन, गोरे सिंह, अंकित, चंदन यादव, हिमांशू,पवन तिवारी, आकाश, वा तमाम टैक्सी संचालक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...