नैनीताल, जनवरी 27 -- गरमपानी। खैरना टैक्सी यूनियन ने मंगलवार को खैरना स्थित मोक्षधाम और टैक्सी स्टैंड परिसर में सफाई अभियान चलाया। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष ठाकुर प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान यूनियन सदस्यों ने कूड़ा-कचरा हटाकर पूरे परिसर को साफ किया और स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान प्रताप सिंह गौणी, बची सिंह, मन्नू जलाल, पवन बुढ़लाकोटी, किशोर, करन, लक्ष्मण आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...