नोएडा, फरवरी 2 -- नोएडा। दिल्ली निवासी कपिल कुमार पाराशर का बेटा रात 29 नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी बाइक पर सवार होकर नोएडा गया था। वह बख्तावरपुर के पास पहुंचा तो टैक्सी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। इस दौरान आरोपी चालक टैक्सी समेत भाग गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। युवक को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पिता ने सेक्टर-126 थाने में केस दर्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...