रुद्रपुर, सितम्बर 12 -- रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में टैक्सी चालक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। धमेन्द्र सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी शिमला बहादुर वार्ड 1 ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह टैक्सी चलाता है। बुधवार देर रात रुद्रपुर बस स्टैंड के पास उसके दोस्त की रवि रस्तोगी से कहासुनी हो रही थी। उसने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और घर लौट आया। आरोप है कि अगले दिन गुरुवार की रात रवि रस्तोगी अपने भाई विपिन रस्तोगी, सुशील रस्तोगी और अन्य लोगों के साथ उसके घर पहुंचा। उन्होंने गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान सुशील ने तमंचा दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.