झांसी, फरवरी 8 -- झांसी, संवाददाता। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। मोहल्ला पुलिया नंबर नौ छोटी मस्जिद के पास टैक्सी चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में वह फंदे पर झूलता मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मोहल्ला पुलिया नंबर नौ छोटी मस्जिद के पास रहने वाले अनीस अहमद (38) बेटा मकबूल अहमद टैक्सी चलाता था। बीती देर रात वह घर पर था। पत्नी पड़ोस में रहने वाली ननद के यहां गई थी। तभी वह अंदर के कमरे में गया। वहां उसने दुपट्टे से फंदा बनाया और झूल गया। रविवार तड़के जब पत्नी घर पहुंची तो अनीस की कोई आहट नहीं? हुई। जिससे उसे शंका हुई। उसने किसी तरह झांककर देखा तो दंग रह गई। अनीस फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिससे वह चीख पड़े। शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.