नई दिल्ली, फरवरी 20 -- नई दिल्ली, का. सं.। भजनपुरा इलाके में मामूली झगड़े में चार लड़कों ने एक टैक्सी चालक से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 34 वर्षीय टैक्सी चालक जतिन शर्मा भजनपुरा में रहता है। आरोप है कि वह 15 फरवरी की सुबह राशन की दुकान से गेहूं लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में चार लड़के मिल गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद धमकी देते हुए भाग निकले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.