नैनीताल, फरवरी 5 -- नैनीताल, संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को एआरटीओ ने मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के समीप टैक्सी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। साथ ही नियमों का पालन करने की अपील भी की। एआरटीओ जितेंद्र सिंहवाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के तहत स्कूलों, कॉलेजों, टैक्सी चालकों और मालिकों को प्रचार- प्रसार और गोष्ठियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। साथ ही चौक बाजार आदि क्षेत्रों में जागरूकता के लिए रैलियां भी निकाली जा रही हैं, ताकि चालक वाहनों को सही स्थिति में रखने के साथ ही सुरक्षा नियमों का भी पालन करें। इसके साथ ही विभाग की ओर से समय समय पर चेकिंग अभियान और चालानी कार्रवाई भी की जाती है। इस दौरान टीएसआई हरीश सिंह, सीपीयू से डीएस मेहरा, पुलिसकर्मी और टैक्सी चालक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...