शामली, दिसम्बर 18 -- टैक्सी गाड़ी चालकों ने नगरपालिका में प्रदर्शन किया। उन्होंने सांसद के आवास पर भी पहुंचकर पत्र देते हुए टैक्सी स्टैंड बनवाए जाने की मांग की है। गुरुवार को नगर के टैक्सी गाड़ी चालकों ने नगरपालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि वे सभी टैक्सी गाड़ियों के चालक हैं, जो नगर के पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास सड़क किनारे अपनी-अपनी गाड़ियां खड़ी करते हैं। आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मी उन्हें आए दिन परेशान करते हैं और चालानी कार्रवाई की जाती है। जबकि डग्गामार गाड़ियों पर कोई नहीं की जाती है। डग्गामार गाड़ियों का पंजीकरण भी टैक्सी के रूप में नहीं है। उनका कहना है कि वर्षों से वह इसी स्थान पर सड़क किनारे अपनी टैक्सी खड़ी करते चले आ रहे हैं। नगर में टैक्सी स्टैंड नहीं होने के कारण उन्हें विवश होकर अपने वाहनों को यहां खड़ा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.