देहरादून। विनोद मुसान, अप्रैल 6 -- उत्तराखंड हवाई संपर्क योजना के तहत देहरादून के जौलीग्रांट से मसूरी के लिए सात अप्रैल को हेली सेवा शुरू होगी। इससे पर्यटक एयरपोर्ट से ही टैक्सी के किराये में हेली सेवा से आधे घंटे में मसूरी पहुंच सकेंगे। अभी जौलीग्रांट एयरपोर्ट से मसूरी पहुंचने में डेढ़ से दो घंटे लग जाते हैं। इस दौरान जाम की समस्या आम हैं। ऐसे में हेली सेवा शुरू करने का निर्णय लिया। यह सेवा सप्ताह में सातों दिन संचालित होगी। मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट से जौलीग्रांट एयपोर्ट के लिए हेलीकॉप्टर प्रतिदिन दोपहर तीन बजे उड़ान भरेगा। जबकि जौलीग्रांट से मसूरी के लिए साढ़े तीन बजे का समय तय किया गया है। एक तरफ प्रति यात्री किराया 2578 रुपये होगा। जबकि जौलीग्रांट से मसूरी के लिए टैक्सी का किराया करीब 2200 से 2400 रुपये पड़ता है।उत्तराखंड नागरिक उड्डयन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.