हल्द्वानी, फरवरी 8 -- रामनगर। रामनगर से दिल्ली जा रही एक महिला के दो बैग टैक्सी की छत से गायब हो गए। युवती और चालक के काफी खोजबीन के बाद भी बैग का पता नहीं लगा। रविवार को गिरीश चंद्र मठपाल निवासी कोटद्वार रोड ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनकी दिल्ली में रहने वाली पुत्री पुष्पा मौलेखी कुछ दिन पहले रामनगर आई थी। रविवार को वह रामनगर से दिल्ली जाने के लिए टैक्सी में बैठी थी। दो बैग टैक्सी के ऊपर रखे थे। रामनगर बसई के पास उसने देखा तो दोनों बैग गायब मिले। बैग में आभूषण और अन्य जरूरी सामान था। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...