मेरठ, फरवरी 26 -- थाना सरूरपुर क्षेत्र के सरधना-बिनौली रोड पर भूनी चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। जिससे ई-रिक्शा पलट गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा में सवार छह लोग घायल हो गए। अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में घुस गया। आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। थाना सरधना क्षेत्र के गांव छुर निवासी 33 वर्षीय अंकित पुत्र जसबीर ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार देर रात जसबीर गांव छुर निवासी अमित, विक्की, अर्जुन, दीपक, राजेश, बॉबी के साथ भूनी को होते हुए अपने घर जा रहा था। सरधना-बिनौली रोड पर भूनी चौराहे के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर से ई-रिक्शा पलट गई, जिसमें सवार छह लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों की हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.