शामली, जनवरी 7 -- थानाभवन क्षेत्र के गांव मसाबी निवासी हसमत पुत्र शमशेर ने थाने में तहरीर दी कि पीड़ित के घर के सामने सरकारी सीसी सडक बनी हुई है। आरोप है कि आरोपी पड़ोसी हाजी हसरत पुत्र शमशेर सरकारी सड़क पर चिनाई करके पीड़ित का रास्ता बन्द करके निजी सम्पत्ति बना रहा था जिससे पीड़ित के घर का रास्ता बंद हो गया। जिसका पीड़ित ने विरोध करते हुए कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिसे लेकर आरोपी पक्ष पीड़ित के परिवार से रंजिश रखते हुए बेवजह आए दिन गाली गलौज करते रहते हैं। आरोप है कि पीड़ित दो दिन से गांव जोला गया हुआ था जिसका लाभ उठाकर आरोपियों हाजी हसरत व अमजद व सौनू उर्फ सरवर पुत्र हाजी हसरत ने मिलकर ट्रैक्टर की टक्कर मार कर पीड़ित के मकान की निजी दीवार ध्वस्त कर दिया है। मोके पर मौजूद पीड़ित के छोटे बच्चे व पत्नी ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौच ...