पीलीभीत, मार्च 16 -- बीसलपुर से खुदागंज सवारियां भरकर जा रहे एक टैंपो की टक्कर सामने से आ रही बाइक से हो गई। इससे टैंपों पलट गया। टैंपों में सवार यात्रियों समेत बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए सभी को सीएचसी और उसके बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। देर शाम शनिवार को ईदगाह चौराहे से सवारियां भरकर टैंपो चालक गुड्डू टैंपो लेकर शाहजहांपुर के खुदागंज जा रहा था। टैंपो सवारियों से खचाखच भरा हुआ था। टैंपो चालक बीसलपुर से रसयांखानपुर जाने वाले मार्ग पर जब उगनपुर मरौरी के पास भट्टे पर पहुंचा। सामने से अनियंत्रित गति से आ रहे एक बाइक सवार की टक्कर टेंपो से हो गई। इससे टैंपो मार्ग पर पलट गया और बाइक सवार भी मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। तभी दूसरी दिशा से आ रहे बाइक सवार की बाइक भी मार्ग पर पलटे हुए टेंपो से टकरा गई। टैंपो मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.