मधुबनी, दिसम्बर 15 -- मधवापुर,निज प्रतिनिधि। टैंपो और बाइक की टक्कर में बाइक चला रहे करीब 32 वर्षीय युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी। मृतक की पहचान अखिलेश पाठक के रुप में हुई है। वह बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के धनौजा गांव निवासी हरिबोध पाठक का बेटा था। साहरघाट पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। टैंपो ड्राइवर मौके से भाग निकला। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने मृतक का पता लोकेट किया। फिर, युवक के परिवारजनों को घटना की सूचना दी। युवक को बेहोश समझ कर पुलिस ने इलाज के लिए उसे साहरघाट की एक प्राइवेट क्लीनिक में पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। मामला बसवरिया सलेमपुर सड़क में नया पेट्रोल पंप के पास सोमवार की शाम करीब 05:30 बजे का है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम में मधुबनी ...