शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- मीरानपुर कटरा, संवाददता। मीरानपुर कटरा क्षेत्र में शुक्रवार रात हादसा हो गया। एक टैंपो को दूसरा वाहन साइड मार गया। इस वजह से टैंपो पलट गया। टैंपो में सवार दो लोगों की मौत हो गई। मीरानपुर कटरा से गढ़ियारंगीन जाने वाली सड़क पर शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक टैंपो दूसरा वाहन साइड मारकर आगे निकल गया। साइड लगने की वजह से टैंपो पलट गया। उसमें दो लोग बैठे थे, वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ही दोनों को लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा पहुंची। यहां डाक्टर ने दोनों की जांच की। दोनों को ही मृत घोषित दिया। पुलिस ने बताया कि मरने वाले में एक का नाम सुरेंद्र है। वह दौलतपुर का रहने वाला है। उसकी उम्र 54 साल है। मरने वाले दूसरे व्यक्ति का नाम पता नहीं चला है। उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.