हल्द्वानी, फरवरी 13 -- हल्द्वानी, संवाददाता। महानगर टैंट व्यापार एसोसिएशन हल्द्वानी की ओर से 25 फरवरी को जिला सम्मेलन का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष हर्षवर्द्धन पांडे ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेशाध्यक्ष दाऊ दयाल अग्रवाल और प्रदेश महामंत्री सुभाष गुप्ता रहेंगे। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। सम्मेलन में नैनीताल जिले के सभी क्षेत्रों रामनगर, कोटाबाग, कालाढूंगी, बैलपड़ाव, लालकुआं, हल्दूचौड़, मोटाहल्दू, भीमताल, चोरगलिया, नैनीताल, खैरना, गर्मपानी, भवाली, खनस्यूं, पतलोट, रामगढ़, मुक्तेश्वर, बेतालघाट, गौलापार एवं बिन्दुखत्ता के टैंट व्यापारी बड़ी संख्या में प्रतिभाग करेंगे। बैठक में चेयरमैन प्रकाश भट्ट, महामंत्री लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष चंदन साह, मनोज...