रुडकी, दिसम्बर 6 -- रुड़की। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात को पुरानी तहसील क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ है। आरोपी ने अपना नाम गजेंद्र उर्फ बिगाड़ा, निवासी अम्बर तलाव, रुड़की बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...