मोतिहारी, दिसम्बर 11 -- रक्सौल। शहर के आईसीपी बाईपास रोड पावर हाउस के पास बुधवार दोपहर नेपाल की ओर जा रहे गैस से भरे एक टैंकर से तेज़ी से गैस का रिसाव होने से अफरातफरी मच गयी। आईसीपी से लगभग तीन किलोमीटर पहले जैसे ही आसपास के लोगों व वाहन चालक ने हवा में तेज़ गैस की गंध महसूस की तो इलाके में हड़कंप मच गया। टैंकर चालक ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को तुरंत सड़क किनारे खड़ा किया और स्थिति की गंभीरता समझकर सुरक्षित दूरी बना ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तेजी से सक्रिय हो गई। कुछ ही देर में एसडीपीओ मनीष आनंद व थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार, फायर अधिकारी रविशंकर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल सुरक्षा प्रबंधन करते हुए लगभग एक किलोमीटर के दायरे में आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी। आसपास के लोगों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.