जमशेदपुर, फरवरी 6 -- जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार को विभिन्न विभागों में ऑपरेशन फिर से शुरू हुआ। पिछले दो दिनों से पानी नहीं रहने के कारण ऑपरेशन ठप पड़ा हुआ था। जानकारी हो कि पानी की कमी के कारण ऑपरेशन के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को स्टेरलाइज नहीं किया जा सका था जिसके कारण ऑपरेशन नहीं हो पा रहे थे। शुक्रवार को डॉक्टर ललित मिंज की यूनिट में सर्जरी विभाग के छोटे-बड़े कुल 6 ऑपरेशन हुए जबकि हड्डी रोग विभाग में भी कुछ ऑपरेशन किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...