बेगुसराय, जनवरी 1 -- खोदावंदपु ,निज संवाददाता। बेगूसराय-रोसड़ा एसएच-55 पर गुरुवार को बाड़ा गांव के पास तेल टैंकर व बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बरियारपुर पश्चिमी गांव के यश पासवान व सौरभ कुमार के रूप में की गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रोसड़ा से बेगूसराय की ओर जा रहे तेल टैंकर व विपरीत दिशा से तेजी से आ रही बाइक में सड़क के मोड़ पर टक्कर हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...