फिरोजाबाद, अगस्त 31 -- आगरा फिरोजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल के समीप शनिवार देर रात एक ट्रक ने आगे चल रहे टैंकर में टक्कर मार दी। इससे ट्रक चालक की मौत हो गई। थाना टूंडला क्षेत्र के शंकर ढाबे के समीप शनिवार देर रात एक ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने आगे चल रहे टैंकर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई तथा क्लीनर घायल हो गया। हादसे के बाद वहां पर काफी लोग एकत्रित हो गए। खबर मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। घायल परिचालक को उपचार के लिए भर्ती कराया है। पुलिस ने मृतक चालक का नाम सलीम निवासी किशनगढ़ अलवर राजस्थान तथा घायल परिचालक का नाम सलमान पुत्र इशहाक निवासी अलवर राजस्थान बताया है।...