मथुरा, नवम्बर 30 -- राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रिफाइनरी के गेट नम्बर 9 के सामने तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी वीभत्स थी कि शव क्षत-विक्षत हो गया। आक्रोशित लोगों ने शव को मुख्यमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे काफी देर तक मथुरा-आगरा हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में मौके पर पहुंची फरह और रिफाइनरी पुलिस ने लोगों को समझा कर जाम खुलवाया। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है। रिफाइनरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेरी गांव निवासी राजेश पंडित 41 वर्ष शनिवार की शाम हाथरस से अपनी रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। रविवार की सुबह बाइक से अपने घर की ओर लौट रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रिफाइनरी के गेट नंबर 9 के पास सामने से तेज गति से आते टैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.