गाज़ियाबाद, जनवरी 6 -- मुरादनगर, संवाददाता। मोदीनगर हापुड़ रोड पर रजवाहे के पास टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। दोनों भाई को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं टैंकर चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। मेरठ निवासी उज्ज्वल अपने चचेरे भाई अंकित के साथ मंगलवार को बाइक से किसी काम से फरीदनगर आया हुआ था। काम हो जाने के बाद शाम के समय दोनों घर लौट रहे थे। इस बीच जब वे हापुड़ रोड पर रजवाहे के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक टैंकर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उनके परिवार को हादसे की सूचना दी। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...