बेगुसराय, फरवरी 19 -- बीहट। फोरलेन एनएच-31 पर रिफाइनरी थाना क्षेत्र में देवना चौक के समीप गुरुवार की दोपहर टैंकर की चपेट में आने से ठेलाचालक बेगूसराय निवासी मो. युनुस जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया है। दूसरे ठेलाचालक आफताब ने बताया कि जीरोमाइल से बेगूसराय लौटने के क्रम में टैंकर चालक की लापरवाही से ठेलाचालक जख्मी हो गया। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...