चंदौली, फरवरी 22 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के कोरी गांव के पास टैंकर और पिकअप आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप का चालक केबिन में फंस गया, हालांकि पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से किसी प्रकार निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस के अनुसार झांसी के चित्रकूट निवासी 36 वर्षीय शत्रुघ्नन सिंह पिकअप पर मुजफ्फरपुर से हाइवे होकर प्लाईवुड लादकर बनारस जा रहा था, वही अलीनगर निवासी चालक 34 वर्षीय डब्लू चौहान आजमगढ़ से तेल खाली कराकर वापस डिपो अलीनगर आ रहा था। जैसे ही दोनों कोरी गांव के समीप रिंग रोड के ओवर ब्रिज पर पहुंचे की आमने-सामने टकरा गए। इससे पिकअप का चालक केबिन में फंस गया। वहीं टैंकर चालक और खलासी शिवकुमार आंशिक रूप से चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप के केबिन में फंसे चालक को जे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.