हमीरपुर, दिसम्बर 23 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। क्षेत्र के मुंडेरा गांव के भुइयांरानी मंदिर के तीन दिवसीय मेले के आखिरी दिन आयोजित दंगल में नामीगिरामी पहलवानों के बीच रोमांचक कुश्तियां हुई। दंगल का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव एवं हमीरपुर चेयरमैन कुलदीप निषाद ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। मेले के आखिरी दिन विशाल दंगल में संपन्न हुई कुश्तियां में हाथरस के शिवा को अलीगढ़ के समीर ने पटकनी दी। हाथरस के अरुण को जालौन के गोलू ने चित कर दिया। फिरोजाबाद के श्याम को टेढ़ा के कुलदीप ने हराया। कैथी के रामबाबू को राजस्थान के भूरा ने परास्त किया। इंगोहटा के कल्लू को टेढ़ा के विपुल ने हराया। राजस्थान के विवेक को कुसमरा के हुकुम ने जोरदार पटकनी दी। जालौन के भूपेंद्र को फिरोजाबाद के रवि ने चित किया। आगरा के प्रियदर्शन को कानपुर के सौमित्र सिं...