किशनगंज, मई 5 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। प्रखंड में हर साल लगातार बढ़ते उपभोक्ताओं की संख्या के वजह से 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र में उपभोक्ताओं के बढ़ते लोड को ध्यान में रखते हुए 5 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर का क्षमता को विस्तार कर 10 एमवीए का नया पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इस निर्माण कार्य के कारण विद्युत आपूर्ति सोमवार तक प्रभावित रहेगी। इस दौरान उपभोक्ताओं को रोटेशन के आधार पर विद्युत आपूर्ति की जाएगी। सहायक विद्युत अभियंता प्रमित रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड में लगातार उपभोक्ताओं की संख्या के साथ साथ बिजली की खपत बढ़ती जा रही है। विद्युत शक्ति उपकेंद्र में पहले से 5 एमवीए का 2 ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ था। जिसमे एक 5 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर को हटाकर 10 एमवीए का नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है। जिससे विद्युत श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.