किशनगंज, जनवरी 7 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतो में किसान निबंधन एवं ईकेवाईसी कार्य हेतु मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के सभी 12 पंचायत में शिविर के माध्यम से निबंधन कराया गया। विभिन्न पंचायत में चल रहे किसान निबंधन और ईकेवाईसी का निरीक्षण शशिम सौरभ मणि, वरीय प्रभारी पदाधिकारी सह निदेशक डीआरडीए किशनगंज के द्वारा किया गया। सभी किसान निबंधन कार्य में लगे कर्मी को शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया, साथ ही किसानों से अनुरोध किया गया कि किसान निबंधन कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और जनप्रतिनिधियों से भी अनुरोध किया गया कि इस कार्य का व्यापक प्रचार प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार, अंचल अधिकारी शशि कुमार, प...