किशनगंज, मई 16 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को एक दिव्यांगता शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शीला कुमारी एवं डॉ. प्रमोद कुमार उपस्थित हुए शिविर में प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग पंचायत के लाभार्थी पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करवाया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने समाज में दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने पर जोड़ दिया। शिविर में टेढ़ागाछ प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से आए हुए 1 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक की उम्र के कुल 31 दिव्यांग बच्चों का ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन किया गया। शिविर के दौरान बच्चों की चिकित्सकीय जांच के साथ-साथ आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। आयोजन की व्यवस्था सुसंगठित ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.