किशनगंज, मई 11 -- टेढ़ागाछ। प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर थाना में आयोजित जनता दरबार में दो मामलों का निष्पादन किया गया। इसी क्रम में टेढ़ागाछ थाना में एक मामले को भी सुलझाया गया, जबकि बीवीगंज थाना में एक विवाद का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। जनता दरबार की कार्यवाही के दौरान अंचलाधिकारी शशि कुमार एवं संबंधित थानों के थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। दोनों पक्षों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और आपसी सहमति से उनका समाधान किया गया। फतेहपुर थानाध्यक्ष सृष्टि कुमारी ने बताया कि शनिवार को जमीन से जुड़े एवं अन्य मामलों को लेकर फरियादी थाना में पहुंचे थे। जिनकी सभी समस्याओं को सुनकर समाधान करने किया गयाञ। सीओ शशि कुमार ने बताया कि हर शनिवार को जनता दरबार आयोजित किया जाता है। जिसमें आम लोगों की समस्याओं को तुरंत और निष्पक्ष समाधान का पूरा प्रयास किया जाता हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.