किशनगंज, दिसम्बर 12 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में लंबे समय से बंद पड़े नल जल को चालू करने का कार्य शुक्रवार को शुरू कर दिया गया। प्रखंड मुख्यालय में लगे जल मीनार का संचालन कई वर्षों से बंद रहने के कारण स्थानीय लोगों और प्रखंड आने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। जल मीनार का निर्माण लगभग 2011 में शुरू हुआ था और 2019 तक इसे पूर्ण किया गया। निर्माण के समय यह एक बार क्षतिग्रस्त भी हुआ, जिसे बाद में पुनर्निर्मित किया गया। कुछ महीनों के लिए इसे चालू किया गया था, लेकिन फिर बंद कर दिया गया। पीएचइडी के जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार ने बताया कि बिजली बाधित रहने के कारण इसे पूर्ण रूप से संचालित नहीं किया जा सका। कर्मी जल मीनार की मरम्मत और संचालन के लिए कार्यरत हैं और जल्द ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.