किशनगंज, दिसम्बर 18 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जीविका के माध्यम से दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत शुक्रवार को टेढ़ागाछ प्रखंड कार्यालय परिसर में रोजगार सह स्वरोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। टेढ़ागाछ प्रखंड कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक इस रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जीविका के माध्यम से आयोजित इस रोजगार सह स्वरोजगार मेला में 18 से 35 वर्ष के युवा पंजीयन करा सकते हैं। मेला में पंजीकृत युवाओं को नियुक्ति प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चयनित किया जाएगा। साथ ही युवा, जिला ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में भी पंजीयन करा सकते हैं। मेला में अभ्यर्थियों को कंपनियों द्वारा ऑन द स्पॉट नियुक्ति पत्र भी वितरित किया जाएगा। जीविका टेढ़ागाछ प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई द्वारा आयोजित इस रोजगार मेला में सिक...