किशनगंज, फरवरी 24 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ थाना परिसर से सोमवार को बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के अवसर पर नशामुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, स्थानीय नागरिक एवं पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। रैली थाना परिसर से प्रारंभ होकर ब्लॉक चौक तक गई और पुन: थाना परिसर में आकर संपन्न हुई।रैली के दौरान प्रतिभागियों ने नशामुक्ति से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां एवं बैनर हाथों में लेकर आमजन को जागरूक किया। "नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो" और "स्वस्थ समाज, सुरक्षित भविष्य" जैसे नारों के माध्यम से युवाओं और अभिभावकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.