जहानाबाद, नवम्बर 26 -- मखदुमपुर। टेहटा थाना की पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तेज़ी बढ़ा दी है। इसी मामले में टेहटा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के सेरथुआ चमारटोली से एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई सुरूची शर्मा ने बताया कि शराब कारोबारी सतेंद्र चौधरी के विरुद्ध पूर्व में टेहटा थाना में मामला दर्ज किया गया था, जिसमे वह फरार चल रहा था। उसको सेरथुआ टोली से गिरफ़्तार कर जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...