जहानाबाद, फरवरी 5 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। टेहटा थाने के पुलिस के द्वारा बुधवार की रात एनएच 22 पर वाहन जांच किया जा रहा था। इसी क्रम में दो मोटरसाइकिल चालकों को रोका गया। तब दोनों मोटरसाइकिल चालक पुलिस को चकमा देते हुए सुगांव रोड में भाग गए। इसके बाद पुलिस के द्वारा पीछा किया गया। सुगांव के निकट दोनों मोटरसाइकिल चालक को पकड़ लिया। दोनों मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार थे। चारों शराब के नशे में थे। इसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चारों शराबी कोहरा गांव के रहने वाले थे। थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि भागने पर पुलिस को शंका हुई कि कहीं अपराधी लोग है। लेकिन वे लोग शराब के नशे में थे इसलिए डर कर भाग रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...