कानपुर, दिसम्बर 1 -- इजरायल में निर्माण कार्य की भर्ती के टेस्ट ड्राइव में 9 दिन में 3800 से अधिक अभ्यर्थी पहुंच चुके हैं। 2600 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। फाइनल टेस्ट से पहले अभ्यर्थी प्री टेस्ट राइड में हुनर की परीक्षा दे रहे हैं। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को फाइनल में प्रतिभाग का मौका मिलेगा। 19 दिसंबर तक प्री टेस्ट राइड चलेगा। इसके बाद फाइनल की डेट तय होगी। इजरायल में नौकरी के लिए प्रदेश भर से 10 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...