आगरा, फरवरी 6 -- शहर में पुरानी गाड़ी देखने आए लोग गाड़ी की टेस्ट ड्राइव करने के बहाने कार को लेकर भाग निकले। जब तक विक्रेता कुछ समझ पाता तब तक गाड़ी उसकी आंखों के सामने से ओझल हो गई। पुलिस को सूचना दी, जिस पर शहर की नदरई गेट पुलिस चौकी प्रभारी समेत पुलिस कर्मी घटना की जानकारी लेने पहुंचे। कार लेकर भागे लोगों के चेहरे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके आधार पर पुलिस तलाश करने में जुटी है। शहर के नदरई गेट पर मिशन चौराहे के पास नर्सरी के बराबर में पुरानी गाड़ी विक्री केंद्र है। यहां गाड़ियों पर फॉर सेल के बोर्ड लगी गाड़ी खड़ी रहती हैं। इनमें दो पहिया और चार पहिया वाहन शामिल हैं। यहां शुक्रवार की शाम को बाहर से दो तीन लोग एक कार खरीदने की कहते हुए विक्रेता से बात करने लगे। पहले तो उन्होंने एक मारूति डिजाइर कार से संबंधित जानकारी ली। गाड़ी के रेट आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.