बेगुसराय, जनवरी 1 -- बीहट, निज संवाददाता। देसी पिस्तौल से फायरिंग की टेस्टिंग करने के क्रम में बुधवार को पिस्तौल से गोली चलने से ही नूरपुर के गोपाल साह के 18 वर्षीय पुत्र सुमन को पैर में गोली लग गई थी। गोली लगने से सुमन जख्मी हो गया। रिफाइनरी थाना क्षेत्र के नूरपुर बनवारी तालाब के निकट बुधवार को गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल पर मौजूद बीहट के नीतीश कुमार के पास से एक देसी पिस्तौल तथा तीन कारतूस बरामद किया। जख्मी को तत्क्षण इलाज के लिए बेगूसराय भेजा। रिफाइनरी थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि सुमन देसी पिस्तौल बेचने वास्ते बनवारी तालाब के पास गया था। खरीदार बीहट के स्व. उमेश साह का पुत्र नीतीश कुमार देसी पिस्तौल से फायरिंग की जांच करने लगा और तभी एक गोली तालाब में चली गयी जबकि दूसरी गोली सुमन के पैर में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.