ललितपुर, नवम्बर 27 -- प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए जनपद के विकास कार्यों की हकीकत जानी और अधिकारियों को शासन की मंशानुरूप कार्य करने के निर्देश दिये। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग भवन विंग का स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने बैठक को गंभीरता से न लेने वाले अधिकारियों को चिन्हित करके विभागीय कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्राचार के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने जनपद के एण्ट्री प्वाइंट का जीर्णोद्धार करवाकर प्रकाश व रेडियम युक्त बड़ा बोर्ड लगवाने, सीसीटीवी कैमरे व अन्य साज-सज्जा के लिए लोक निर्माण विभाग व नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया। जनपद के सभी प्रवेश द्वारों का सर्वे कर जीर्णोद्धार के कार्य चिन्हित करके रिपोर्ट एक सप्ताह ...