जमशेदपुर, जनवरी 16 -- टेल्को वर्कर्स यूनियन के महासचिव प्रकाश कुमार, उपाध्यक्ष आकाश दुबे और हर्षवर्धन ने भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि टाटा मोटर्स में वार्ड रजिस्ट्रेशन खत्म करने की साजिश हो रही है। नेताओं ने कहा कि फर्जी यूनियन द्वारा किए गए इस मजदूर विरोधी समझौते के कारण वार्ड का नियोजन क्वेस्ट कारपोरेशन लिमिटेड में किया जा रहा है। विधायक से इस मामले को विधानसभा में उठाने और इसे रोकने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...