जमशेदपुर, मई 17 -- झारखंड क्षत्रिय संघ गोविंदपुर इकाई की ओर से शुक्रवार को हिन्दू वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती गोविंदपुर के अन्ना चौक पर धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविंदपुर इकाई के अध्यक्ष अशोक सिंह ने की।मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह उपस्थित थे। उनके साथ महिला इकाई की केंद्रीय अध्यक्ष कविता परमार, केंद्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, बिष्टूपुर अध्यक्ष बीबी सिंह, वाईके सिंह, बच्चा सिंह, संजय सिंह हितैषी, श्याम किशोर सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में शंभुनाथ सिंह ने पृथ्वीराज चौहान की वीरता का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने 17 बार मोहम्मद गौरी को हराकर भारत की अस्मिता की रक्षा की। उनका जीवन साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है, जिसे आज की युवा पीढ़ी को समझने और अपनाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.