जमशेदपुर, नवम्बर 30 -- आंध्रा समिति टेल्को में चल रहे ब्रह्मोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को भगवान वेंकटेश्वर का कल्याणम विधि-विधान से हुआ। सुबह 7 बजे तिरुपति से आए पुरोहितों ने नित्य सुप्रभात पूजा के साथ भगवान बालाजी की पूजा-अर्चना का शुभारंभ किया। पुरोहितों ने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी का श्रीदेवी और भूदेवी के साथ दक्षिण भारतीय वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कल्याणम कराया। इसमें 350 जोड़ों ने भाग लिया। सभी भक्तों ने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया। शाम 4 बजे भगवान वेंकटेश्वर स्वामी को चंद्रप्रभा वाहन पर सवार कर नगर भ्रमण कराया गया, जहां भक्तों ने आतिशबाजी एवं कोलटा नृत्य कर उनका स्वागत किया। पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद भगवान को पुनः आंध्रा समिति परिसर में लाया गया। इस अवसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.