जमशेदपुर, फरवरी 20 -- टेल्को थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में फरार खड़गाझर निवासी एस अंबू और कमल सेन के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2019 में दोनों के खिलाफ टेल्को थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार थे और पुलिस की पकड़ से बाहर थे। कई बार नोटिस देने और संभावित ठिकानों पर छापेमारी के बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इश्तेहार के माध्यम से दोनों को 12 मार्च तक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित तिथि तक सरेंडर न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...